Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नावाडीह तेनार के रहने वाले पच्चु मोची पिता स्व० नागो मोची का शव डबरा जंगल में पड़ा है.

नावाडीह तेनार के रहने वाले पच्चु मोची पिता स्व० नागो मोची का शव डबरा जंगल में पड़ा हुआ है. इस सूचना पर लेस्लीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी डबरा जंगल पहुँचते हैं तो पाते हैं कि मृतक पच्चु मोची पिता स्व० नागो मोची ग्राम नावाडीह तेनार थाना लेस्लीगंज जिला पलामू का निर्मम तरीके से गला काट कर हत्या किया गया है

नावाडीह तेनार के रहने वाले पच्चु मोची पिता स्व० नागो मोची का शव डबरा जंगल में पड़ा हुआ है.

पलामू : दिनांक-24.12.2025 को बीट संख्या-2/18 के चौकीदार रविन्द्र पासवान पिता स्व० रामनरेश मांझी पत्ता नावाडीह तेनार थाना लेस्लीगंज जिला पलामू द्वारा सूचित किया गया कि ग्राम नावाडीह तेनार के रहने वाले पच्चु मोची पिता स्व० नागो मोची का शव डबरा जंगल में पड़ा हुआ है. इस सूचना पर लेस्लीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी डबरा जंगल पहुँचते हैं तो पाते हैं कि मृतक पच्चु मोची पिता स्व० नागो मोची ग्राम नावाडीह तेनार थाना लेस्लीगंज जिला पलामू का निर्मम तरीके से गला काट कर हत्या किया गया है

तत्पश्चात् शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, डालटनगंज भेजा जाता है। मृतक पच्यु मोची के परिवार वाले आवेदन देने में आना-कानी करते हैं तक चौकीदार-2/18 रविन्द्र पासवान पिता स्व० रामनरेश मांझी पता नावाडीह तेनार थाना लेस्लीगंज जिला पलामू के लिखित आवेदन के आधार पर लेस्लीगंज थाना कांड संख्या-181/2025, दिनांक-26.12.2025, धारा-103(1)/238 (a) बी०एन०एस०, 2023 दर्ज किया गया तथा कांड का अनुसंधान प्रारम्भ किया गया तो कांड अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आया

कि करीब तीन महीने पहले पच्चु मोची का 4.500/- रूपया गुम हो गया था, जिसके बाद पच्चु मोची अपने घर का देवता कबाड़ कर फेंक दिया था, इसी बीच मृतक पच्यु मोची के गोतीया धनंजय रविदास के घर में उसकी माता एवं भाई का मृत्यु हो जाता है तथा बराबर उसके घर में एवं पच्चु मोची के बेटों के बेटा-बेटी अकसर बीमार रहते थे,

वे लोग इस सब का कारण मृत्तक पच्चु मोची को मानते थे। पच्यु मोची ओझा गुणी (भगत) काम किया करते थे। तब धनंजय रविदा एवं बब्लू मोची ने मिलकर प्लान बनाया कि पच्चु मोची का हत्या करवा देते हैं, जिससे दोनों घर के परिवार सुरक्षित रहेंगे। इस क्रम में दिनांक-20.12.2025 को बब्लू मोची अपने फोन पे से धनंजय रविदास के फोन पे में 7,000/- रूपये भेजता है। इसके बाद धनंजय दिनांक-21.12.2025 को अपने साला सतेन्द्र मोची के बताये अनुसार प्राज्ञा केन्द्र में 10,000 रूपये भेज देता है

इसके बाद सतेन्द्र मोची अपने साला मुनेश्वर कुमार रवि के बताये अनुसार अनिल मोची के खाता में 9,000 रूपये भेजता है। इसके बाद मुनेश्वर कुमार रवि, अनील मोची एवं एक अन्य साथी हेरहंज (लातेहार) मोटर साईकिल से धनंजय रविदास के घर आते हैं तथा रातभर रुकते हैं अगले दिन दिनांक 22.12.2025 को धनंजय रविदास के बताये अनुसार पच्चु मोची का हत्या चाकू से करके अपने घर चले जाते है

तथा हत्या की बात सतेन्द्र मोची एवं धनंजय रविदास को बताते हैं। कांड अनुसंधान के क्रम में खून लगा हुआ चाकू मुनेश्वर कुमार रवि के पास से बरामद किया गया है तथा कांड में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम / पता :-

1. धनजय रविदास उम्र करीब 33 वर्ष पिता देवाली राम पता नावाडीह तेनार थाना लेस्लीगंज जिला पलामू ।

2. बब्लू मोची उम्र करीब 38 वर्ष पिता स्व० पच्चु मोची पता नावाडीह तेनार थाना लेस्लीगंज जिला पलामू ।

3. सतेन्द्र कुमार उम्र करीब 32 वर्ष पिता बिनोद राम पता गवही थाना मनातू जिला पलामू।

4. मुनेश्वर कुमार रवि उम्र करीब 20 वर्ष पिता महेन्द्र राम पता ग्राम थाई थाना हेरहंज जिला लातेहार।

बरामदगी :-

1. घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी / पुलिसकर्मी :-

1. पु०अ०नि० श्री उत्तम कुमार राय, थाना प्रभारी लेस्लीगंज थाना, पलामू ।

2. पु०अ०नि० श्री विक्रमशील, लेस्लीगंज थाना, पलामू ।।

3. पु०अ०नि० श्री राजु मांझी, लेस्लीगंज थाना, पलामू।

4. स०अ०नि० श्री अजय कुमार, लेस्लीगंज थाना, पलामू।

5. लेस्लीगंज थाना रिजर्व गार्ड

Related Articles

Back to top button