Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नाली बनी आफत! सिहोडीह पटेल नगर में घरों में घुसा गंदा पानी, सड़क बनी जलमग्न—लोगों का जीना मुहाल

गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11, सिहोडीह पटेल नगर में इन दिनों नाली का पानी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।

नाली बनी आफत! सिहोडीह पटेल नगर में घरों में घुसा गंदा पानी, सड़क बनी जलमग्न—लोगों का जीना मुहाल

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11, सिहोडीह पटेल नगर में इन दिनों नाली का पानी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

घरों में पानी घुसने के साथ-साथ सड़क पर भी काफी मात्रा में गंदा पानी जमा हो गया है। इससे राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को जलजमाव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव और नाली की समस्या लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है।

गंदे पानी के कारण इलाके में दुर्गंध और बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। लोगों ने नगर निगम से तत्काल नाली की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि आखिर कब तक वार्ड नंबर 11 के लोग नाली के गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर रहेंगे? स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button