Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नाटक मंचन कर लड़कियों ने मांगा” चयन का अधिकार

सेल्फ एक्शन प्रोजेक्ट के अंतर्गत सामाजिक संस्था “युवा” जमशेदपुर एवं क्रिया सेल्फ लीडर एवं ट्रेनर के सहयोग से ग्राम हल्दीपोखर नवदीपनगर में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया

नाटक मंचन कर लड़कियों ने मांगा” चयन का अधिकार

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

सेल्फ एक्शन प्रोजेक्ट के अंतर्गत सामाजिक संस्था “युवा” जमशेदपुर एवं क्रिया सेल्फ लीडर एवं ट्रेनर के सहयोग से ग्राम हल्दीपोखर नवदीपनगर में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।इस नाटक के माध्यम से समुदाय के लोगों को लड़कियों की शिक्षा, जल्दी शादी की समस्या और महिला की आज़ादी चुनने के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संवादक श्रुति सरदार द्वारा की गई, जिन्होंने कहानी का परिचय देते हुए बताया कि आज भी हमारे समाज में कई लड़कियाँ जल्दी शादी, घरेलू जिम्मेदारियों या सामाजिक सोच के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देती हैं।
नाटक में पार्वती की कहानी प्रस्तुत की गई — एक होनहार और सपने देखने वाली लड़की, जो पढ़ना चाहती है,

लेकिन परिवार और समाज की पुरानी सोच उसके रास्ते में बाधा बनती है। यह नाटक पितृसत्तात्मक सोच को बदलने और हर लड़की को अपनी आज़ादी व शिक्षा चुनने का हक देने का संदेश देता है।संवादों के माध्यम से यह भी दिखाया गया कि आज भी जब कोई बेटी या बहू पढ़ाई जारी रखना चाहती है,

तो उसे समाज के ताने और घर की जिम्मेदारियों का बोझ झेलना पड़ता है। इसी वजह से कई लड़कियाँ अपने सपनों को अधूरा छोड़ देती हैं।नाटक में भाग लेने वाली किशोरियॅा किरण सरदार, रीना सरदार, स्मृति सरदार, मानिक सरदार, श्रुति सरदार और अंजली पात्रों। ओर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रेनर कापरा माझी और युवा के कार्यकर्ता अरूप मंडल की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button