Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नरवा पहाड़ अंचल के आदिवासी मूलवासियों की बैठक, गुरुजी को याद में 2 नवंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन।

नरवा पहाड़ माइंस अंचल के आदिवासी मूल वासियों ने चांद भैरव हूल गांवता की अगुवाई में रविवार 28 सितंबर को एक बैठक आयोजित की।

नरवा पहाड़ अंचल के आदिवासी मूलवासियों की बैठक, गुरुजी को याद में 2 नवंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन।

अभिजीत सेन।

जादूगोड़ा—

नरवा पहाड़ माइंस अंचल के आदिवासी मूल वासियों ने चांद भैरव हूल गांवता की अगुवाई में रविवार 28 सितंबर को एक बैठक आयोजित की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह रक्तदान शिविर आगामी 2 नवंबर 2025, रविवार को हूल चौक के समक्ष स्थित शंकरदा पंचायत भवन, भुटका-दामुडीह में आयोजित किया जाएगा। विशेष बात यह रही कि बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी वर्ष से गुरुजी की पुण्यतिथि 4 अगस्त को प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

ईस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि रुप में पोटका विधायक संजीव सरदार होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में परगना बाबा, यूसीआईएल के पदाधिकारी एवं विभिन्न समाज के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी शामिल होंगे। इसके साथ ही सम्मानित अतिथि के रूप में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, माझी बाबा, नईके बाबा और वार्ड सदस्य उपस्थित रहेंगे।

बैठक में हूल गाँवता संजोग मंडली के सदस्य जीतराय मुर्मू, वीरेन बास्के, नायडू सोरेन, शिवचरण मुर्मू, विद्यासागर दास, दुख माझी, भदूराम मार्डी, भूगलू टुडू, सुना राम हांसदा, ठाकुरदास मुर्मू, सनातन सोरेन, सोमेन कुमार भकत, रमेश सोरेन, जगन टुडू, बैद्यनाथ टुडू, सुधीर सोरेन एवं धोनी दास सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसे गुरुजी की स्मृति से जोड़कर एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

Related Articles

Back to top button