भाकपा-माले लिबरेशन का पपरवाटांड़ ब्रांच कमिटी गठित: दिलीप राय बने ब्रांच सचिव
भाकपा-माले लिबरेशन का पपरवाटांड़ ब्रांच कमिटी गठित: दिलीप राय बने ब्रांच सचिव

भाकपा-माले लिबरेशन का पपरवाटांड़ ब्रांच कमिटी गठित: दिलीप राय बने ब्रांच सचिव
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, भाकपा माले पार्टी कार्यालय में महेशलुंडी पंचायत के पपरवाटांड़ ग्राम का ब्रांच सम्मेलन बिरसा हांसदा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। भाकपा-माले के जिला कमिटी सदस्य कामरेड शंकर पाण्डेय ने पार्टी के संविधान, कार्यक्रम और संसदीय मोर्चे से लेकर सड़क तक पार्टी के संधर्षो को रेखांकितकरते हुए क्रांतिकारी वामपंथ के कार्य शैली, ब्रांच कमिटी के महत्व और काम काज के तौर-तरीकों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।
गिरिडीह विधान सभा प्रभारी और भाकपा-माले के जिला कमिटी सदस्य कामरेड राजेश सिन्हा ने कहा कि यह क्षेत्र पुराने जमाने से कम्युनिस्ट पार्टी के गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए मशहूर रहा है। दिवंगत ख्यातिप्राप्त कम्युनिस्ट लीडर चतुरानन मिश्र, जयनाथ राणा और बिष्णु कांत झा का कर्मभूमि यही रहा है। कामरेड ओमीलाल आजाद का नजदीकी जुड़ाव अभी भी है। इसलिए लाल झंडे की दावेदारी अब मजबुत हो रहा है।जनता के बुनियादी सवालों पर हमारी पार्टी ही हर समय, हर वक्त संधर्ष करती दिखाई देती है। अंसगठित मजदूर मोर्चा के सचिव और पार्टी के जिला कमिटी मेम्बर कामरेड कन्हैया पाण्डेय ने सम्मेलन में भाग ले रहे सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि ताराटांड़ पुलिस के बर्बरता के शिकार बने संजय दास का मामला हो, चाहे फैक्ट्री एरिया में दुर्धटना में मजदूरों के मारे जाने का हो, या मजदूरी का सवाल, चाहे प्रदूषण के कारण जल जंगल जमीन के प्रभावित होने का एकमात्र हमारी ही पार्टी आगे बढ़कर न्याय के लिए लड़ाई लड़तीं आ रही हैं। पिछले दिनों स्वाति फैक्ट्री में आदेश सोरेन काम करते धायल हुए और उनकी मृत्यु इलाज के लिए धनबाद ले जाने क्रम में हो गई थी। हमारी पार्टी के अगुवाई में अंसगठित मजदूर मोर्चा के नेतृत्वकारी साथियों के प्रयास से मृतक के परिजनों को श्राद्ध कर्म के लिए तुरंत पचास हजार नगद राशि एवं दस लाख का मुआवजा राशि का चेक भुगतान करवाया। सम्मेलन को पार्टी के प्रखंड सचिव कामरेड मसूदन कोल्ह, अंसगठित मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष किशो मेंर राय, कोलीमारन के ब्रांच सचिव तबारक खान उर्फ चुन्नु , गिरिडीह विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे रामेश्वर दुसाध के अलावे मनोहर ठाकुर, राजकुमार राय, गोविन्द यादव, कन्हैया सिंह, दिलीप राय ने भी संबोधित किया।

सम्मेलन के अंत में सात सदस्यीय ब्रांच कमिटी के प्रस्ताव को एक मत से पारित कर राजकुमार राय, मनोहर ठाकुर, धर्म हजाम, प्रदीप राम, राधादेवी को ब्रांच कमिटी के सदस्य और दिलीप राय को ब्रांच सचिव के पद पर सर्वसम्मति से चुना गया।



