धूमधाम से मनाया गया हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन देखा गया धार्मिक उल्लास और भाईचारा का माहौल
पूरे जिले में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर धार्मिक उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए

धूमधाम से मनाया गया हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन देखा गया धार्मिक उल्लास और भाईचारा का माहौल
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : पूरे जिले में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर धार्मिक उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें भारी संख्या में युवा वर्ग के लोग झंडा लेकर शामिल हुए। जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथों में झंडे, बैनर एवं तिरंगे लेकर शामिल हुए। धार्मिक नारों के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी ने शहर की सड़कों पर एकता और अमन का संदेश दिया।

इस मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद रहे। उन्होंने जुलूस में शामिल होकर लोगों को ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी और कहा कि यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। जुलूस के समय जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पर पानी व स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए, ताकि जुलूस में शामिल लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

धार्मिक नेताओं ने अपने संदेश में कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जीवन आदर्शों को याद करने और समाज में शांति एवं सद्भावना बनाए रखने का अवसर है।
इस मौके पर नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ने हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर आम जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे को दर्शाता है ।

वही नौशाद अहमद चांद ने कहा आज ही के दिन हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश हुई थी हम मुसलमान को जो कुछ भी मिला है नबी के सदके से मिला है इसलिए हमारे नबी का दुनिया में आना हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है हमारे नबी आए तो हमको इमान मिला हम लोगों को कुरान मिला वही मौके पर 
तंजीम अहले सुन्नत जनरल सेक्रेटरी इरशाद अहमद वारिस, नौशाद अहमद चांद, हाफिज आसिफ इकबाल, मौलाना समीम मिस्बाही, मौलाना इस्माइल, मौलाना मीरान फातमी, मौलाना गुलाम सरवर, सरफराज चांद, टिंकू खान, केस रजा, के अलावे शहर के बहुत सारे ओलमा मौजूद रहे।




