Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

उप स्वास्थ्य केंद्र शंकरदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित l

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शंकरदा पंचायत अंतर्गत अवस्थित उप स्वास्थ केंद्र शंकरदा में एक मासिक बैठक बुलाई गई थी जिसमें डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर लगातार 90 दिनों तक चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत पोटका प्रखंड अंतर्गत कार्यरत पी एल वी उपस्थित हो कर विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया।

उप स्वास्थ्य केंद्र शंकरदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित l

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर पोर्क/ पोटका

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शंकरदा पंचायत अंतर्गत अवस्थित उप स्वास्थ केंद्र शंकरदा में एक मासिक बैठक बुलाई गई थी जिसमें डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर लगातार 90 दिनों तक चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत पोटका प्रखंड अंतर्गत कार्यरत पी एल वी उपस्थित हो कर विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया।

मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं उपस्थित ग्रामीणों को डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराते हुए बाल विवाह,बाल मजदूरी,नशा मुक्ति,डायन प्रथा,मानव तस्करी,घरेलू हिंसा,साइबर ठगी,वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगोंजनों का अधिकार आदि के बारे में जागरूक किया गया।

सी एच ओ सरिता तिरु ने झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे सौ दिनों तक टीबी उन्मूलन अभियान के बारे में जिक्र करते हुए कहा अब तक इस अभियान के तहत डेढ़ सौ से अधिक लोगों का बलगम एवं 52 लोगों का चेस्ट का स्क्रीनिंग जांच के लिए भेजे गए थे ।जिसके रिपोर्ट आ चुके हैं जिसमें जिनको भी टीबी के लक्षण पाए गए हैं उनको दवा दी जा रही है एवं एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है केंद्र में नियमित बीपी शुगर की जांच जारी है इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे विभाग प्रयासरत हैं।

मुखिया ने स्वास्थ्य सहियाओं को इस अभियान के दौरान जो भी टीबी के मरीज पाए जा रहे हैं उन्हें विशेष ध्यान देने की निर्देश दिए।मौके पर पंचायत के मुखिया सार्जम मार्डी,ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास,सी एच ओ सरिता तिरु,अर्चना कुमारी,परी लियांगी,सेविका बबीता भकत एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,स्वास्थ सहिया जयंती भकत,आलादी माहली,हीसी हेंब्रम,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button