दोहरी मार झेल रहा है बरकट्ठा प्रखण्ड- समाजसेवी सी के पाण्डेय
एक तरफ सुखाड़ एवं दूसरी तरफ जंगली हाथियों का कहर झेल रहा है बरकट्ठा प्रखण्ड

दोहरी मार झेल रहा है बरकट्ठा प्रखण्ड- समाजसेवी सी के पाण्डेय
एक तरफ सुखाड़ एवं दूसरी तरफ जंगली हाथियों का कहर झेल रहा है बरकट्ठा प्रखण्ड
समाजसेवी सी के पाण्डेय ने जरूरतमंद प्रभावित परिवार को अनाज एवं आर्थिक मदद किये
बरकट्ठा: प्रखण्ड के चेचकप्पी, चौथा, रोसा, केवालु, पंचरुखी, तिलैया, महाबार, नावाडीह, सूर्यकुण्ड, बजुकोला, जवाड़, कुशहन, पहाड़पुर एवं अन्य क्षेत्रों में पिछले 15 दिनों से लगभग 30-35 हाथियों का झुण्ड कई घरों को तोड़ कर उत्पात मचा रहा है। हाथियों ने 15 दिनों में कई किसानों के चावल, आटा, धान, तिल, मेजरी, मक्का, मकान इत्यादि का नुकसान कर गया है।
क्षेत्र में जंगली हाथियों के आ जाने से ग्राम वासियों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र ग्रामवासी रतजगा कर रहे हैं। वनविभाग के टीम सहित हाथी मंडल एवं सुरक्षा श्रमिक के द्वारा लगातार मौके पर पहुंचकर ग्राम वासियों को जंगल की ओर जाने से रोका जा रहा है। साथ ही मुनादी भी कराई जा रही है। समाजसेवी व जिप प्रतिनिधि बरकट्ठा सी के पाण्डेय एवं गोरहर मुखिया प्रतिनिधि छोटन कोल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी क्षति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। समाजसेवी सी के पाण्डेय के द्वारा क्षति का आकलन कर तत्काल मुआवजा वितरण करने अनुरोध वन विभाग के अधिकारियों से किये। वन विभाग ने बताया कि हाथियों द्वारा पहुंचाई गई क्षति का आंकलन किया जा रहा है एवं नुकसान का मुआवजा जल्द मिलेगा।

मौके पर वार्ड सदस्य कुंजलाल महतो, रामसहाय मांझी, सहदेव मराण्डी, समेल टुड्डू, श्याम मोदी, शेषनाथ सिंह, परमानन्द ठाकुर अन्य लोग उपस्थित थे।




