Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विधायक अरूप चटर्जी की पहल पर मैथन सिरामिक के सौजन्य से नेहरू रोड मोड़ हुआ जगमग

निरसा विधायक डॉ. अरूप चटर्जी की पहल पर मैथन सिरामिक के सहयोग से नेहरू रोड मोड़ स्थित हाई मास्ट लाइट की मरम्मत का कार्य शनिवार को प्रारंभ किया गया।

विधायक अरूप चटर्जी की पहल पर मैथन सिरामिक के सौजन्य से नेहरू रोड मोड़ हुआ जगमग…

निरसा : निरसा विधायक डॉ. अरूप चटर्जी की पहल पर मैथन सिरामिक के सहयोग से नेहरू रोड मोड़ स्थित हाई मास्ट लाइट की मरम्मत का कार्य शनिवार को प्रारंभ किया गया। लंबे समय से बंद पड़ी इन लाइटों के चालू होने से क्षेत्र में अब उजाला लौट आया है और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

मैथन सिरामिक के सीएसआर पदाधिकारी सी. एस. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया —

“दो दिन पूर्व, 23 अक्टूबर को निरसा विधायक अरूप चटर्जी द्वारा नेहरू रोड मोड़ स्थित हाई मास्ट लाइट की मरम्मती का अनुरोध किया गया था। विधायक के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आज मरम्मती कार्य शुरू किया गया है। सभी छह लाइटों को बदलकर नया लाइट लगाया जा रहा है, जिसे शाम तक पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि इन लाइटों के चालू हो जाने से आने-जाने वाले राहगीरों को सुविधा होगी और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने में भी प्रशासन को आसानी मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह लाइट कई दिनों से खराब पड़ी थी। नगर परिषद को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन सुधार नहीं हुआ। अंततः विधायक की पहल पर यह समस्या सुलझी, जिससे नेहरू रोड मोड़ अब फिर से जगमगा उठा है।

विधायक अरूप चटर्जी की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और कहा कि ऐसी त्वरित कार्रवाई से जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच विश्वास और मजबूत होता है।

Related Articles

Back to top button