Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुर्घटनालाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

मिट्टी की दीवार से दबकर एक चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है

मिट्टी की दीवार से दबकर एक चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है

 

मिट्टी की दीवार से दबकर एक चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के माथाडीह कोल्हरिया में एक दुःखद घटना हुई है. यहां मिट्टी की दीवार से दबकर एक चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है. जबकि घटना में बालक के पिता घायल हो गए हैं. मृतक कोल्हरिया निवासी जगदीश कोल्ह का पुत्र आयुष कोल्ह था.

 

मृतक की मां सुनीता ने बताया कि रविवार की शाम को उसका बेटा आयुष नहाने के बाद घर के आंगन में पहुंचा और वहां पर पहले से बैठे पिता जगदीश के साथ खेलने लगा. तभी घर की मिट्टी की दीवार गिर गई और आयुष के साथ जगदीश दब गए. शोर होने के बाद आसपास के रिश्तेदार के साथ मुहल्ले के लोग पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को काफी मशक्कत से बाहर निकाला, लेकिन तब तक आयुष ने दम तोड़ दिया था.

इधर, मृतक के चाचा चरका कोल्ह ने बताया कि जगदीश का घर मिट्टी का है और काफी जर्जर है. पिछले कुछ दिनों से घर की मरम्मत करने का काम जगदीश कर रहा था. छत से बांस-बल्ला और खपरा हटा चुका था और दीवार को मजबूत करना था. इस बीच शाम को वह अपने बेटे के साथ आंगन में था, तभी दीवार गिर गई और उसकी जान चली गई.

स्थानीय ग्रामीण ने कहा कि जगदीश काफी गरीब आदमी है और पूरा परिवार कच्चे मकान में रहता है. मजदूरी कर के ही वह घर का मरम्मत करा रहा था इस बीच हादसा हो गया. उन्होंने कहा कि जगदीश को सरकारी आवास मिल गया रहता तो शायद यह घटना नहीं होती.

वहीं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार भुईयां ने कहा कि मृतक आदिवासी है और काफी गरीब भी है. ऐसे में इसे सहायता मिलनी चाहिए. वे पूरी जानकारी स्थानीय विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार को देंगे, ताकि इस परिवार को मदद मिल सके. इधर, पचम्बा पुलिस ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हुई

Related Articles

Back to top button