Breaking Newsखेलझारखण्डताजा खबरमनोरंजनलाइव न्यूज़

दो दिवसीय डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आजसू पार्टी की ओर से आयोजित किया गया

दो दिवसीय डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आजसू पार्टी की ओर से आयोजित किया गया

दो दिवसीय डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आजसू पार्टी की ओर से आयोजित किया गया

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: गिरिडीह के स्थानीय झंडा मैदान में 3 और 4 दिसंबर को दो दिवसीय डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आजसू पार्टी की ओर से आयोजित किया गया है। शनिवार को शाम गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी द्वारा इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। बताया गया कि इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन का पहला मैच इंडियन क्लब तेलोडीह बनाम गिरिडीह कॉलेज के आदिवासी हॉस्टल के बीच कराया गया।

इस मैच में दो गोल से इंडियन क्लब तेलोडीह ने बाजी मारी। वही दूसरा मैच एफसी पीरटांड ओर गिरिडीह प्लस टू विद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें चार गोल से प्लस टू हाई स्कूल ने बाजी मार ली। इस दौरान विजेता टीम की ओर से पटाखा फोड़ कर खुशियां जाहिर की गई। झंडा मैदान में चारों ओर से एलईडी लाइट लगाया गया था ताकि खिलाड़ियों को खेलने में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। इस दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज नगर थाना प्रभारी आर्यन चौधरी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर

किया वही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए उनकी हौसला बढ़ाएं मौके पर संजीत सर्वे ,विनोद रजक कुमार,तनवीर हसन ,वीरेंद्र चंद्रवंशी ,प्रियंका शर्मा, मिथुन चंद्रवंशी ,अनिल राम सहित सहित मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button