इंदिरा गांधी व वल्लभ भाई पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक : अब्दुल मनान वारसी
इंदिरा गांधी व वल्लभ भाई पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक : अब्दुल मनान वारसी

इंदिरा गांधी व वल्लभ भाई पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक : अब्दुल मनान वारसी
बरही:शोएब अख्तर
हजारीबाग/बरही: कांग्रेस कार्यालय बरही में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस व लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गयी। कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने किया।

इस अवसर पर प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने कहा कि आयरन लेडी इंदिरा गांधी एवं सरदार पटेल के बनाए हुए भारत में आज किसान नौजवान वर्तमान सरकार की कुरीतियों से पीड़ित है। कहा कि इंदिरा जी ने अपना पूरा जीवन देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखते हुए सेवा भाव से बिताया। उनके बताए हुए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर विस विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, 20 सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, प्रखण्ड विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू, पंसस मो तैयब, अशोक कुमार सिंह, तोखन रविदास, यमुना यादव, मो कलीम, संतोष निषाद उर्फ सोनू बाबा, मिथिलेश सिंह, मिथिलेश कुमार उपाध्याय, छोटी ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे।


