देवघर पंडा का कृत्य मानवता के लिए शर्मसार – केदार साव
श्रद्धा पर पहुंची गहरी चोट

संयुक्ता न्युज डेस्क
बरकट्ठा – देवघर पंडा द्वारा बडकागांव विधायक सुश्री अंबा प्रसाद के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने कडी निंदा की है। महासंगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केदार साव व पिछड़ा जाति संघर्ष मोर्चा के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रवेश साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि महाशिवरात्रि पुजा के शुअवसर पर देवघर में बाबा भोलेनाथ के पवित्र प्रांगण में मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त के द्वारा पुरे राज्य में ओबीसी के लिए लड़ने वाली विधायक सुश्री अंबा प्रसाद के साथ जो दुर्व्यवहार किया है। वह मानवता को शर्मसार करने वाला है।
जिस देश मे मां शक्ति, मां लक्ष्मी,मां सरस्वती आदि रुप में महिलाओं को पुजा की जाती हो,उस देश में आस्था के महाकुंभ बाबा भोलेनाथ के घर में एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा अपमान जनक कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है। देवघर में मंदिर प्रबंधक के इस कृत्य से धार्मिक आस्था और श्रद्धा पर गहरी चोट पहुंची है। ऐसे लोगों को प्रबंधन से निकालने और कानूनी कार्रवाई की मांग साहू समाज करता है। साथ ही घटना को कड़ी शब्दों में निंदा करती हैं।यदि ऐसे दुशमनों पर कार्रवाई नहीं कि जाती है। तो ओबीसी समाज एकजुट होकर आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।महिला विधायक के साथ मंदिर प्रबंधन दुर्व्यवहार कर सकता है। तो आम महिला भक्त के साथ क्या होता होगा इसका अंदाज लगाया जा सकता है।




