Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दुर्गा पूजा को लेकर बरगंडा में बड़ा फैसला! नई पूजा कमेटी का गठन, अजय बागड़िया बने अध्यक्ष

गिरिडीह बरगंडा सार्वजनिक काली मंडा एवं श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा के भव्य और सफल आयोजन को लेकर बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

दुर्गा पूजा को लेकर बरगंडा में बड़ा फैसला! नई पूजा कमेटी का गठन, अजय बागड़िया बने अध्यक्ष

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : बरगंडा सार्वजनिक काली मंडा एवं श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा के भव्य और सफल आयोजन को लेकर बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से नई दुर्गा पूजा कमेटी का गठन किया गया।

बैठक में अजय बागड़िया को अध्यक्ष, दुर्गा राम को उपाध्यक्ष और प्रदीप अग्रवाल को सचिव चुना गया। वहीं रविरंजन कुमार एवं ज्वाहर साह को सह-सचिव, नंदन दारूका को कोषाध्यक्ष तथा रूपक केडिया को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कमेटी के गठन के बाद आगामी दुर्गा पूजा को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। पूजा पंडाल, धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की सुविधा सहित आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में मौजूद सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

नई कमेटी के गठन के साथ ही बरगंडा में दुर्गा पूजा की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। अब श्रद्धालुओं को भव्य आयोजन और बेहतर पूजा व्यवस्था की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button