Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दीपावली पर पुलिस प्रशासन के जवानों के बीच पहुंचीं प्रो विनीता कुमारी, अधिकारियों को दी शुभकामनाएं; जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा को किया सलाम

दीपावली का पर्व सिर्फ रोशनी और खुशियों का ही नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और सौहार्द का भी प्रतीक है। इसी भावना के साथ प्रो विनीता कुमारी ने दीपावली के पावन अवसर पर दिन-रात जनता की सेवा और सुरक्षा में जुटे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

दीपावली पर पुलिस प्रशासन के जवानों के बीच पहुंचीं प्रो विनीता कुमारी, अधिकारियों को दी शुभकामनाएं; जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा को किया सलाम

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : दीपावली का पर्व सिर्फ रोशनी और खुशियों का ही नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और सौहार्द का भी प्रतीक है। इसी भावना के साथ प्रो विनीता कुमारी ने दीपावली के पावन अवसर पर दिन-रात जनता की सेवा और सुरक्षा में जुटे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान प्रो विनीता कुमारी ने पुलिस उपाधीक्षक नीरज सिंह, नगर थाना प्रभारी श्यामा किशोर महतो एवं पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

मुलाकात के दौरान वार्ड पार्षद समीर दीप, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश गुप्ता, मध्य भाग मंडल मंत्री सपना पासवान, जागो फाउंडेशन के वीरेंद्र वर्मा, नवीन कुमार एवं मंडल अध्यक्ष मनोहर यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रो विनीता कुमारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान जब पूरा शहर खुशियां मनाता है, तब पुलिस के जवान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आम लोगों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button