Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदिल्लीदेशबिजनेसराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

दिल्ली की संस्था तरुण मित्र परिषद ने गिरिडीह के जैन मंदिर में किया शिविर का आयोजन

जरूरतमंदों के बीच किया कृत्रिम अंगों का लिया नाप दो मार्च को किया जाएगा वितरण 

दिल्ली की संस्था तरुण मित्र परिषद ने गिरिडीह के जैन मंदिर में किया शिविर का आयोजन, जरूरतमंदों के बीच किया कृत्रिम अंगों का लिया नाप दो मार्च को किया जाएगा वितरण 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरीडीह करीब तीन दशक से दिल्ली की सामाजिक संस्था तरुण मित्र परिषद ने मंगलवार को गिरिडीह के जैन मंदिर में 55 वा दिव्यांग शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन जिला समाज कल्याण के पदधिकारी जैन मंदिर के महामंत्री विजय सेठी, तरुण मित्र परिषद के महामंत्री अशोक जैन, उद्योगपति अशोक जैन पांड्या ने किया।

 

इस शिविर से जिले के जरूरतमंद दिव्यांग के लिए महत्वर्ण बताते हुए अशोक पंड्या ने कहा कि निश्चित तौर पर इसका पूरा फायदा वैसे लोगो को मिलेगा, जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है ।

इधर शिविर में 175 दिव्यांगो के रजिस्ट्रेशन की जानकारी देते हुए महासचिव अशोक जैन ने कहा कि यह शिविर दिल्ली की बिमला देवी की स्मृति में उनके परिवार के सदस्य कौशल देवी जैन और राकेश जैन के सहयोग से लगाया गया है। और शिविर में दिल्ली से आए टेक्निकल टीम द्वारा दिव्यागों का नाप लिया गया। इसमें जिनके हाथ कटे हुए थे, पांव नहीं थे। उनके नाप लिया जा रहा है और उन्हें दो मार्च को यही जगह कैंप लगाकर कृत्रिम अंग टेक्निकल टीम के द्वारा पहनाया जायेगा।

जबकि कान श्रवण यंत्र के जरूरतमंदों के बीच खुद दिल्ली से आए कानों के डॉक्टर ऐसे लोगों का कान श्रवण शक्ति सुनकर उनका जांच किया

शिविर में दिल्ली तरुण मित्र परिषद द्वारा एक एक दिव्यांग के बीच उनके ज़रूरत को देखते हुए कृत्रिम अंग का नाप लिया गया। इधर शिविर को सफल बनाने में अजय जैन, अशोक पांड्या, अजीत सेठी, महेश जैन की खास भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button