गिरिडीह में अवैध कोयला तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच मोटरसाइकिल समेत भारी मात्रा में कोयला जब्त
गिरिडीह। जिले के सीसीएल क्षेत्र अंतर्गत कबरीबाद माइंस के समीप अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

गिरिडीह में अवैध कोयला तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच मोटरसाइकिल समेत भारी मात्रा में कोयला जब्त
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह। जिले के सीसीएल क्षेत्र अंतर्गत कबरीबाद माइंस के समीप अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार क्षेत्र में कोयला तस्करी की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को एसडीओ श्रीकांत बिसपुते और एसडीपीओ जितवाहन उरांव के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने पांच मोटरसाइकिलों पर लदे भारी मात्रा में कोयला जब्त किया। सभी मोटरसाइकिलों को मुफ्फसिल थाना लाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तस्करों के गिरोह की पहचान की जा रही है और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध कोयला कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लगातार निगरानी और अभियान के माध्यम से क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन एवं तस्करी पर रोक लगाने का प्रयास जारी रहेगा।



