Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दिल्ली की ‘लेडी सिंघम’ का गिरिडीह में सम्मान, लाखों महिलाओं को सिखा चुकीं आत्मरक्षा

दिल्ली पुलिस की जांबाज सब-इंस्पेक्टर किरण सेठी, जिन्हें ‘Lady Singham’ और ‘Karate Woman’ के नाम से जाना जाता है, का Rotary Club of Giridih की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

दिल्ली की ‘लेडी सिंघम’ का गिरिडीह में सम्मान, लाखों महिलाओं को सिखा चुकीं आत्मरक्षा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : दिल्ली पुलिस की जांबाज सब-इंस्पेक्टर किरण सेठी, जिन्हें ‘Lady Singham’ और ‘Karate Woman’ के नाम से जाना जाता है, का Rotary Club of Giridih की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

1987 में कांस्टेबल के रूप में पुलिस सेवा शुरू करने वाली किरण सेठी ने जूडो, कराटे और मार्शल आर्ट में दक्षता हासिल कर महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार वह 10 लाख से अधिक महिलाओं और युवाओं को सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग दे चुकी हैं।

महिला सुरक्षा, वंचित वर्गों की सहायता और GB Road क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। उनके साहस, सेवा और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण को देखते हुए Rotary Club of Giridih ने उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, प्रोजेक्ट चेयर PDC रोटेरियन पूनम सहाय एवं सचिव मनीष बरनवाल सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
“आपका साहस हमारी बेटियों का आत्मविश्वास है, आपकी सेवा समाज के लिए प्रेरणा है।”

Related Articles

Back to top button