Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ ने झंडा मैदान में की बैठक

प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला कुमारी के नेतृत्व में आज पोषण सखियों की सेवा पुनर्बहाल के पश्चात 1 वर्ष पूरे होने की खुशी में आज झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ गिरिडीह जिला इकाई की एक बैठक स्थानीय झंडा मैदान में संपन्न हुई

झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ ने झंडा मैदान में की बैठक

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला कुमारी के नेतृत्व में आज पोषण सखियों की सेवा पुनर्बहाल के पश्चात 1 वर्ष पूरे होने की खुशी में आज झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ गिरिडीह जिला इकाई की एक बैठक स्थानीय झंडा मैदान में संपन्न हुई जिसमें जिले भर की सैकड़ो की संख्या में पोषण सखी उपस्थित थी।

आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य केन्द्रांश बंद कर दिए जाने के पश्चात 1 अप्रैल 2022 को इनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी लेकिन पोषण सखियो के संघर्ष को देखते हुए हेमंत सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 29 अगस्त 2024 को कैबिनेट के माध्यम से इन पोषण सखियों की सेवा को पुनर्बहाल किए और इनकी खोई हुई मान सम्मान को वापस करने का काम किए।

इसी खुशी में आज जिले भर की पोषण सखियां स्थानीय झंडा मैदान में एकत्रित हुई और केक काटकर पहली वर्षगांठ मनाई और इस सरकार के प्रति आभार प्रकट की साथ मे गिरिडीह सदर विधायक सह मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के प्रति भी आभार प्रकट की जिनके अथक प्रयास से पोषण सखियों की सेवा वापस हुई।

वही बैठक में मुख्य रूप से सीमा कुमारी, रीता दास, ज्योति दास ,कल्याणी कुमारी ,सबीना खातून, गजाला परवीन, शमा परवीन ,सोनिया हंसदा, उर्मिला कुमारी, निशा टुडू, निशा देवी, जाहिदा खातून ,शाहीन परवीन ,गीता चौधरी, चंपा कुमारी ,पूजा कुमारी, अस्मिता कुमारी, ममता कुमारी, पिंकी कुमारी मंजू आदि पोषण उपस्थित थी

Related Articles

Back to top button