तेलोडीह पंचायत की आंगनबाड़ियों में बच्चों के बीच मुखिया शब्बीर आलम ने किया स्वेटर वितरण — जनसेवा और लोकप्रियता का फिर दिखा उदाहरण
तेलोडीह पंचायत में मंगलवार का दिन बच्चों के लिए बेहद खुशी भरा रहा। कोड़वाडीह, कुसमाटांड़, लोहपिट्टी और नेजामनगर स्थित विभिन्न आंगनबाड़ियों में बढ़ती ठंड को देखते हुए, स्थानीय मुखिया शब्बीर आलम ने, नन्हें-मुन्ने बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया

तेलोडीह पंचायत की आंगनबाड़ियों में बच्चों के बीच मुखिया शब्बीर आलम ने किया स्वेटर वितरण — जनसेवा और लोकप्रियता का फिर दिखा उदाहरण
गिरिडीह, मनोज कुमार।
तेलोडीह पंचायत में मंगलवार का दिन बच्चों के लिए बेहद खुशी भरा रहा। कोड़वाडीह, कुसमाटांड़, लोहपिट्टी और नेजामनगर स्थित विभिन्न आंगनबाड़ियों में बढ़ती ठंड को देखते हुए, स्थानीय मुखिया शब्बीर आलम ने, नन्हें-मुन्ने बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान कई अभिभावक भी मौजूद थे। जब उन्होंने मुखिया शब्बीर आलम को स्वयं बच्चों को स्वेटर पहनाते देखा, तो उन्होंने उनकी दिल खोलकर प्रशंसा की। अभिभावकों ने कहा कि मुखिया हमेशा से बच्चों और पंचायत के हित में सक्रिय रहते हैं, इसलिए वे लोगों के भरोसे और दिलों में विशेष स्थान रखते हैं।

मुखिया शब्बीर आलम, जो अपनी जनसेवा, सरल स्वभाव और निरंतर सक्रियता की वजह से पंचायत में बेहद लोकप्रिय हैं, बच्चों के बीच पहुँचकर बच्चे को स्वेटर पहनाते नजर आए, उनकी इस पहल ने फिर साबित किया कि वे सिर्फ पद पर नहीं, बल्कि जमीन से जुड़े जनप्रतिनिधि हैं।
इस अवसर पर मुखिया ने अभिभावकों से अपील की, कि, वे अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी भेजें। उन्होंने बताया कि पंचायत की सभी आंगनबाड़ियाँ अब मॉडल आंगनबाड़ी के रूप में विकसित हो चुकी हैं, जहाँ शिक्षा, पोषण और आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
मुखिया के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और बच्चों के प्रति दिखाई जा रही संवेदनशीलता ने लोगों के बीच उनके प्रति सम्मान और विश्वास को और अधिक मजबूत किया है। स्वेटर वितरण कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि पंचायत बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



