Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर बेलवाटिका स्थित गुरुद्वारा से मंगलवार दोपहर श्री गुरुसिंह सभा के तत्वावधान में बाजे गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर बेलवाटिका स्थित गुरुद्वारा से मंगलवार दोपहर श्री गुरुसिंह सभा के तत्वावधान में बाजे गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे हाथ में तलवार लिए बड़े व छोटे पंज प्यारे चल रहे थे। फूलों से सुसज्जित स्थ पर श्री गुरूग्रंथ साहिब की पालकी सजाई गई थी।

शोभायात्रा का विशेष आकर्षण पंजाब से आई गतका की टीम थी। गतका की टीम शहर के चौक चौराहों पर युद्ध कला शैली को प्रस्तुत कर रही थी। कई हैरतंगेज करतब दिखाए। सिख स्त्री सत्संग की सदस्य गुरुवाणी का पाठ करते चल रही थी। बाल पंज प्यारे भी आकर्षण के साथ श्रद्धा का केन्द्र बने हुए थे। लोग पंज प्यारे का चरण छूकर आशीर्वाद ले रहे थे।

बड़े पंज प्यारे सरदार जरनैल सिंह, प्रताप सिंह, मंजीत सिंह, उपेंद्र सिंह, उत्तम सिंह और छोटे पंज प्यारे अंशप्रीत सिंह, रणवीर सिंह, राजवीर सिंह, हरमीत सिंह, सतनाम सिंह शामिल थे। शोभायात्रा में पुरुष व महिला पथ की सफाई करते व फूल बरसाते चल रहे थे। पूरा दृश्य मनमोहक लग रहा था। पटना से आया रागी जत्था गुरुवाणी करते चल रहा था।

इससे पूर्व बेलवाटिका स्थित गुरुद्वारे में दीवान सजाकर विशेष अरदास की गई। इसी के साथ 3 नवंबर से शुरू गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का समापन हुआ। शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों बेलवाटिका, नावाटोली, सद्दीक चौक, जिला स्कूल चौक, छहमुहान, कचहरी रोड, स्टेशन रोड का भ्रमण कर वापस गुरुद्वारा पहुंची*

Related Articles

Back to top button