डीडीसी व विधायक ने पदाधिकारी व कर्मचारीयों को लगाई फटकार।
डीडीसी व विधायक ने पदाधिकारी व कर्मचारीयों को लगाई फटकार।

डीडीसी व विधायक ने पदाधिकारी व कर्मचारीयों को लगाई फटकार।
संवाददाता मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा: हजारीबाग के उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद मनरेगा योजना एवं 15वीं वित को लेकर चलकुशा प्रखंड मुख्यालय का दौरा किया. इस दौरान चलकुशा प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मचारिओं के साथ बैठक कर दिशा निर्देश का सख्ती से पालन करने की निर्देश दिया. लोगों की शिकायत पर उप विकास आयुक्त प्रखंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेश दिया कि अगर दोबारा कार्य में लापरवाही बरती गई तो करवाई किया जाएगा.

विधायक अमित कुमार यादव ने चलकुशा प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर उप विकास आयुक्त एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के बीच बैठक की. जन्म, मृत्यु, जाति, आवासीय, आय प्रमाणपत्र में हो रही देरी को लेकर भडक उठे, लोगों की शिकायत पर फटकार लगाते हुए काम में लापरवाही करने वाले स्टाफ को हटाने की बात कही.




