पोटका के खैरपाल गांव में, ग्रामीणों के द्वारा भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा,, वापसी,, रथ यात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया।
पोटका प्रखंड क्षेत्र के गांव खैरपाल,हाड़ियान सहित अन्य जगहों में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा का आयोजन ग्रामीणों के द्वारा बड़े हि धूमधाम से किया गया।

पोटका के खैरपाल गांव में, ग्रामीणों के द्वारा भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा,, वापसी,, रथ यात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
पोटका प्रखंड क्षेत्र के गांव खैरपाल,हाड़ियान सहित अन्य जगहों में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा का आयोजन ग्रामीणों के द्वारा बड़े हि धूमधाम से किया गया। बही खैरपाल गांव में भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा मौसी बाड़ी से शुरू होकर दुर्गा मंदिर होते हुए गांव के संन्यासी बाबा मंदिर तक पहुंचा।

इस रथ यात्रा के दौरान रथ खींचने, एवं भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की दिव्य दर्शन करने बड़ी संख्या श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। रथयात्रा के मुख्य संयोजक अनादि राणा ने कहा, बाहुड़ा रथयात्रा का ऐतिहासिक महत्व है। बाहुड़ा रथयात्रा शुरू होने के पूर्व पंडितों के द्वारा पूजा अर्चना कर महाप्रभु जगन्नाथ, भैया बलभद्र एवं बहन शुभद्रा की प्रतिमा को रथ पर विराजमान किया गया। ईस मोके पर उपस्थित श्रद्धालुओं के द्वारा जय जगन्नाथ,जय जगन्नाथ के उदघोष से पुरे क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
रथ यात्रा के दौरान पुरे रास्ते में जगह जगह पर श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा का स्वागत एवं पूजा अर्चना भक्ति भाव से किया गया ओर प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस मौके पर मृणाल पाल, रासबिहारी राणा, अनादि राणा, कान्हु बेरा, माणिक राणा,मनोरंजन मिश्र, कठिया मिश्रा,डीजेन दास, राजकुमार साव ,पीकू भट्टमिश्र , गणेश दास, जगदीश दास, पलटू पाल,
मुकेश राणा, पप्पू राणा, विकाश भट्टामिश्र, विकाश बैरा, बैनेत्र बैरा, बाप्पा पाल, चंदन दास, शंभू दास
तारिणी राणा,सुकरात दास ,कान्हु बेरा, माणिक राणा,मनोरंजन मिश्र, रंजीत राणा,विवेकानंद भट्टामिश्रा, डीजेन दास, राजकुमार साव ,पीकू भट्टमिश्र, कमललोचन मिश्रा, शिव दीक्षित, सनत राणा, गणेश दास, पप्पू राणा, नीपू राणा सहित सैंकड़ों भक्त उपस्थित थे।




