Breaking Newsउत्तर प्रदेशताजा खबर
डीएम ने मतगणना स्थल की तैयारियों का लिया जायजा
एडीएम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए

संयुक्ता न्यूज डेस्क
बलिया: कृषि मंडी समिति में 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को मतगणना स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विधानसभा वार बने टेबलों पर जाकर तैयारी को परखा। जो कुछ भी सुधार होने लायक दिखा, उसके लिए एडीएम व सीआरओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।



