डालसा ने ग्रामीणों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया l
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश चांदपुर पंचायत अंतर्गत पोड़ाभूमरी गांव में ग्रामीणों एवं बच्चों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया l

डालसा ने ग्रामीणों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया l
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश चांदपुर पंचायत अंतर्गत पोड़ाभूमरी गांव में ग्रामीणों एवं बच्चों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया लोगों को आज के इस दिन को मनाए जाने का महत्व को बताया गया विश्व पर्यावरण दिवस पूरी दुनिया में 1973 से मनाते हुए आ रही है अब हर साल हम लोग कहीं सुखाड़ की स्थिति झेलते हैं l

तो कहीं हमें बाढ़ का सामना करना पड़ता है जिसकी कारण हमारे आर्थिक हानि के साथ साथ प्राण हानि भी होती रहती है और इसके एक मात्र कारण है अत्यधिक पेड़ की कटाई और पहाड़ों को निश्चिन्ह हो जाना है इसी वजह से ही हमारे मौसम के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और इसका खामियाजा हमें हर साल किसी ना किसी रूप में भुगतना पड़ता है पेड़ हमें जीवन रूपी ऑक्सीजन प्रदान करता है

जिसके बिना हमलोग जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते और वो पेड़ ही है जो हमारे पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखता है विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने के एक मात्र उद्देश्य यही है लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और जीवित पेड़ की कटाई पर रोक लगाना साथ ही लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना।
इस खाश अवसर पर ग्रामीणों साथ पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।मौके पर ग्रामीणों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।




