Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

डालसा का प्रयास हुआ सफल तीन बच्चियों के जन्म प्रमाण बने

नालसा दिल्ली,झालसा रांची एवं डालसा जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर चलाए गए नब्बे दिनों तक विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के दौरान कुछ ग्रामीणों के द्वारा विभिन्न प्रकार की समस्याएं डालसा के समक्ष रखे गए थे एवं समाधान हेतु अनुरोध किए गए थे

डालसा का प्रयास हुआ सफल तीन बच्चियों के जन्म प्रमाण बने

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

नालसा दिल्ली,झालसा रांची एवं डालसा जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर चलाए गए नब्बे दिनों तक विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के दौरान कुछ ग्रामीणों के द्वारा विभिन्न प्रकार की समस्याएं डालसा के समक्ष रखे गए थे एवं समाधान हेतु अनुरोध किए गए थे, जिनमें से एक मायनो मझियान पति स्व तोता माझी(मुर्मू)गांव जहातू का तीन बच्चियां रीता मुर्मू,बहा मई मुर्मू एवं रीमा मुर्मू तीनों सगी बहने हैं

जिनके चौदह वर्ष बीत जाने के उपरांत भी जन्म प्रमाण पत्र नहीं बने थे, जिसकी शिकायत बच्चियों के माता के द्वारा की गई थी। डालसा ने इस गंभीर विषय को अपने संज्ञान में लेते हुए उन तीन बच्चियों का जन्म प्रमाण पत्र बनवा देने हेतु जरूरत के सारे दस्तावेज लिया गया था एवं उनके नाम से आवेदन फॉर्म भर के सी एच सी पोटका में जमा कराया गया था।

तीनों बच्चियां सी एच सी पोटका में ही अलग अलग वर्ष में जन्म ली थी।आज उनके प्रमाण पत्र सी एच सी पोटका में विभागीय सहायक विवेक कुमार पाण्डे से प्राप्त हो गए कल बच्चियों को उनके जन्म प्रमाण पत्र घर में जा कर उनके हाथों में सौंपा जाएगा, ताकि बच्चियों को भविष्य में कभी जन्म प्रमाण पत्र के कारण पढ़ाई लिखाई के अलावा सरकारी किसी भी योजनाओं से वंचित न रहना पड़े।मौके पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button