Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का विरोध, गिरिडीह में कांग्रेस का पलटवार!

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा किए गए प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है।

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का विरोध, गिरिडीह में कांग्रेस का पलटवार!
टावर चौक पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला, कांग्रेस ने कहा—MMDR मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा किए गए प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है।

सोमवार को इसी के विरोध में गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले गिरिडीह के टावर चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा नेताओं द्वारा इस तरह के मुद्दों को उछालकर MMDR से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय राजनीतिक विवाद खड़ा करना भाजपा की रणनीति का हिस्सा है।

पुतला दहन कार्यक्रम में काफी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर अजय सिन्हा मंटू, समीर चौधरी, टार्ज़न, बिलाल हुसैनी, लड्डू खान, अशोक विश्वकर्मा, मनीर आलम, सुलेमान अख्तर, अमित, निजामुद्दीन, विनीत भास्कर, संतोष वर्मा, प्रकाश दास, शहीद समेत कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।

Related Articles

Back to top button