Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

डाक बम की की सेवा ईश्वर की सेवा है –प्रो विनीता गिरिडीह से कांवरियों का जत्था बाबा धाम देवघर रवाना

गिरिडीह , नगर निगम क्षेत्र के भंडारीडीह स्थित राधाकृष्ण मंदिर के प्रांगण से श्रद्धालुओं का जत्था बाबा नगरी के लिए रवाना हुई

डाक बम की की सेवा ईश्वर की सेवा है –प्रो विनीता
गिरिडीह से कांवरियों का जत्था बाबा धाम देवघर रवाना

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह , नगर निगम क्षेत्र के भंडारीडीह स्थित राधाकृष्ण मंदिर के प्रांगण से श्रद्धालुओं का जत्था बाबा नगरी के लिए रवाना हुई। श्रावण के इस पावन महिने में प्रो विनीता कुमारी एवं उनकी टीम द्वारा लगभग 30-35 की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु को अंगवस्त्र एवं फल देकर उन्हें ससम्मान रवाना किया।

विनीता ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी श्रद्धालुगण बहुत ही भक्ति भावना और उत्साह के साथ सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबा भोलेनाथ को अर्पित करने इन कांवरियों का जत्था जाता है और हम सभी का सौभाग्य है कि हमें इनकी सेवा करने का अवसर मिलता है।

इसमे एक महिला और चार बच्चे भी कांवर बम उठाकर बाबा को जल अर्पित करेंगे।मौके पर नगर मंत्री समीर दीप,अमित आर्या, सुरेश गुप्ता,शुभ दीप,सोनु साईं,रितिक पासवान,बीरु वर्मा, मुकेश मंडल, मुकेश कुमार रोमण पाठक आदि के साथ सैकड़ों श्रद्धालु गण उपस्थित रहे। भगवान भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखें

Related Articles

Back to top button