सांसद खेल महोत्सव के तहत पुलिस लाइन स्टेडियम मे खेला गया फाइनल मैच
सांसद ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए फुटबॉल को किक मारकर किया खेल की शुरुआत

सांसद खेल महोत्सव के तहत पुलिस लाइन स्टेडियम मे खेला गया फाइनल मैच
सांसद ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए फुटबॉल को किक मारकर किया खेल की शुरुआत
मेदिनीनगर : पुलिस स्टेडियम मे सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल का फाइनल मैच महिला वर्ग में बिरसानगर पलामू और सालोटांड गढ़वा के बीच में खेला गया. इस मैच में बिरसानगर पलामू की टीम 4-0से विजयी हुई. पलामू की ओर से जर्सी नंबर -2 जीवानी सुरीन और जर्सी नंबर -10 नमिता टोप्पो ने क्रमशः दो-दो गोल किए.पुरुष वर्ग मे उलडंडा पलामू एवं बड़गड़ गढ़वा के बीच मैच खेला गया

जिसमे उलडंडा पलामू की टीम 4-0 से विजयी हुई. उलडंडा पलामू की तरफ से जर्सी नंबर 12 विज्ञान सिंह ने 2 गोल एवं जर्सी नम्बर -6 गोविंद सिंह ने दो गोल दागे.मैच रेफरी, लाइनस मैन, स्कोरर एवं टेक्निकल टीम के रूप मे प्रसेंजीत दास गुप्ता, कौशल कुमार, स्वराज सिंह, मो. इदरीश, जेम्स वारा, सत्यनारायण राम, विश्वजीत रावत एवं राधिका सिंह ने अपना योगदान दिया. उक्त मैच का सीधा लाइव प्रसारण डी. डी. झारखण्ड एवं डी. डी. स्पोर्ट्स पर भी दिखाया गया जहाँ कमेंटटर के रूप मे सनत चटर्जी ने मैच का आँखों देखा हाल दर्शकों को सुनाया.
मुख्य मंच से माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना एवं अनुशासन के साथ खेल को खेला है माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणा से महीनों से चल रहे इस सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के लिए उन्होंने टेक्निकल टीम, मेडिकल टीम एवं दर्शकों को भी बधाई दिया.
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, प्रथम महापौर अरुणा शंकर, श्याम नारायण दुबे,प्रेम सिंह, परशुराम ओझा, विपिन सिंह,विभाकर नारायण पाण्डेय, विजय ओझा शिवकुमार मिश्रा, उदय शुक्ला, नरेंद्र पांडे, विजयानन्द पाठक, दुर्गा जौहरी, उदय शुक्ला, लवली गुप्ता,स्मिता आनंद,चेतन चौहान, संजय कुमार, छोटू सिन्हा,भोला पांडे,
अनुज पाण्डेय, अरविंद गुप्ता,ईश्वरी पांडे,सोमेश सिंह, श्रवण गुप्ता, सुनील पाण्डेय, संजय सिंह, सुशील सिंह, मनीष कुमार, संजय सिंह, दीपक सिंह, संजय गुप्ता, प्रमोद दास गुप्ता, सतीश पासवान, मनोहर लाली, जितेन्द्र तिवारी,ब्रजेश शुक्ला, रोहित पाठक, नवीन तिवारी, दूदून दुबे,आशीष भारद्वाज अलख दुबे, कौशल झा, आशीष कुमार, अभिषेक चौरसिया सहित बड़ी संख्या मे दर्शकगण उपस्थित रहे ।


