Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार

निमियाघाट थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित वेद वाटिका के समीप एनएच-19 पर ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार

गिरिडीह, मनोज कुमार।

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित वेद वाटिका के समीप एनएच-19 पर ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त कार में कई लोग सवार थे।

हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Related Articles

Back to top button