झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा प्रस्तावित बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ता के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन l
रांची पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा प्रस्तावित बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ता के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में जमशेदपुर सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल मे किया गया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा प्रस्तावित बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ता के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन l
रांची: ब्यूरो रिपोर्ट
रांची : पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा प्रस्तावित बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ता के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में जमशेदपुर सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल मे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह वक्ता के रूप में उपस्थित झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री बिनोद कुमार पाण्डेय ने सर्वप्रथम पार्टी के वरीय अधिकारियों के साथ,कार्यक्रम स्थल पर रखे गए शहीद एवम पार्टी के अमर सेनानियों के छाया चित्रों पर माल्यार्पण एवम पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तत्पश्चात दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

सभा में उपस्थित जिले के विभिन्न प्रखंडों,पंचायतों एवम नगर शाखाओं से आए हुए बूथ अध्यक्षों एवम नियुक्त किए गए बूथ स्तरीय मतदाता अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)देश में पहली बार नहीं हो रही है बल्कि पूर्व में 8 बार पहले भी हुए हैं परन्तु इस बार हो रहे SIR से उन मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों को खतरा है जो अपने अधिकारों के लिए सजग है और वर्तमान के केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरोधी है,

इस SIR के माध्यम से सर्वप्रथम उन्हें मतदाता सूची से हटाकर उन्हें मतदान और नागरिकता से वंचित किए जाने की योजना है, और फिर उन्हें मिल रही नागरिक और सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाएगा। इसका ताजा उदाहरण विगत बिहार चुनाव है जिसमे लाखो नागरिक नागरिकता से वंचित कर आज नागरिक और सरकारी सुविधाओं से भी वंचित कर दिए गए है और आज उनके उपर देश से पलायन की तलवार भी लटक रही है। आगे बंगाल में मतदान से वंचित किए मतदाताओं के साथ भी वही होगा। इसलिए झारखंड में भी सभी को सजग रहने की आवश्यकता है साथ ही पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ताओ को SIR को एक आंदोलन के रूप में लेकर और निष्ठापूर्वक शपथ लेकर अपने मतदान केंद्र के एक भी मतदाता का नाम नहीं कटने देने का आह्वाहन किया।

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री हेमन्त सोरेन के निर्देशानुसार पार्टी ने निर्णय लिया है कि बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ता पार्टी के सबसे प्रमुख कड़ी के रूप में जाने जायेंगे और उनसे स्वयं केंद्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारी संपर्क में रहेंगे,और उनसे सिर्फ चुनाव के लिए नहीं बल्कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली जाएगी। पार्टी के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव के साथ आई हुई तकनीकी विशेषज्ञ टीम ने प्रोजेक्टर द्वारा ऑडियो वीडियो माध्यम से SIR संबंधित जानकारी विस्तार से उपस्थित पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों,केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्यों,केंद्रीय सदस्यों,जिला के पदाधिकायों, महानगर संयोजक मंडली के सदस्यों,प्रखंडों के अध्यक्ष एवम सचिवों,पंचायत के अध्यक्ष एवम सचिवों,शाखाओं के अध्यक्ष एवम सचिव,बूथ अध्यक्षों और बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ताओ को दी, साथ ही आवश्यकतानुसार सहयोग के लिए सदैव उपस्थित रहने का आश्वासन भी दिया।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ विधायक सविता महतो,आंदोलनकारी नेता मोहन कर्मकार,जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी,पोटका विधायक संजीव सरदार,घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन,अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदयातुल्लाह खान,गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी,पूर्व सांसद सुमन महतो,पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी,पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू,जिला परिषद की अध्यक्षा बारी मुर्मू,उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा,चाकुलिया नगर परिषद की अध्यक्ष सोमबारी सोरेन,केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन,प्रमोद लाल,बाघराई मारडी,वीर सिंह सुरीन, सागेन पूर्ति, अंकित सिंह सूर्यवंशी,रतन महतो,विधासागर दास,प्रणव महतो,ललित मारडी,चंद्रशेखर टुडू,माणिक मल्लिक,,नासिर खान,प्रीतम हेंब्रम, खुददू ओराव,सुनील महतो,लालटू महतो,महावीर मुर्मू,चंद्रावती महतो, नान्तु सरकार,अभय पाण्डेय,धीरेन मारडी,पिंटू लाल,समेत विभिन्न प्रखंडों से आए हुए अध्यक्ष सचिव,पंचायतों के अध्यक्ष सचिव,नगर शाखाओं के नगर सचिव, जिले के संबंधित बूथों के अध्यक्ष और अधिकृत किए गए बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ता समेत पार्टी के कई वरीय कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति,और धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव रतन महतो ने किया।





