झारखंड छात्र मोर्चा पलामू जिला इकाई का गठन, सुमित पाठक जिला अध्यक्ष व सैयद फैजल बने सचिव
झारखंड छात्र मोर्चा की पलामू जिला इकाई समिति का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन के पश्चात सुमित पाठक को जिला अध्यक्ष, सैयद फैजल को सचिव, कौशल कुमार सिंह और विक्की पासवान को उपाध्यक्ष, निशा कुमारी और सीता रानी को संगठन सचिव व राज श्री को कोषाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

झारखंड छात्र मोर्चा पलामू जिला इकाई का गठन, सुमित पाठक जिला अध्यक्ष व सैयद फैजल बने सचिव
झारखंड : छात्र मोर्चा की पलामू जिला इकाई समिति का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन के पश्चात सुमित पाठक को जिला अध्यक्ष, सैयद फैजल को सचिव, कौशल कुमार सिंह और विक्की पासवान को उपाध्यक्ष, निशा कुमारी और सीता रानी को संगठन सचिव व राज श्री को कोषाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

घोषणा के उपरांत झारखंड मुक्ति मोर्चा पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने संगठन के सभी नवनिर्वाचित कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि झारखंड छात्र मोर्चा सुमित पाठक की अध्यक्षता में छात्रों के विषय को मुखरता के साथ उठाएगा।
सुमित पाठक के जिला अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह व ऊर्जा का माहौल है। सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित किया।
सुमित पाठक ने कहा कि संगठन ने मुझ पर भरोसा करके जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई ।इसलिए मैं पार्टी शीर्ष नेतृत्व ,मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, केंद्रीय महासचिव श्री विनोद पांडे जी , जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा जी सहित समस्त जिला के अधिकारियों को बहुत बहुत धन्यवाद करता हू।
सचिव सैय्यद फैजल ने भी पुनः सचिव की जिम्मेदारी सौंपने के लिए केन्द्रीय और जिला कमिटी को आभार प्रकट किया।
वही छात्र मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने केंद्रीय नेतृत्व, और झामुमो पलामू के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष कौशल किशोर जी के साथ साथ तमाम जिला के पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया है। और पूरे निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करके पार्टी और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया




