Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

घाघीडीह में वर्षों पुरानी सड़क मांग पूरी 24 लाख की लागत से बनेगी सड़क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास।

जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत घाघीडीह जेल से टीआरएफ कॉलोनी होते हुए बस्ती तक वर्षों से लंबित पीसीसी सड़क निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई।

घाघीडीह में वर्षों पुरानी सड़क मांग पूरी 24 लाख की लागत से बनेगी सड़क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/पोटका

जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत घाघीडीह जेल से टीआरएफ कॉलोनी होते हुए बस्ती तक वर्षों से लंबित पीसीसी सड़क निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई। पोटका विधायक संजीव सरदार के अथक प्रयासों से इस सड़क को स्वीकृति मिली और शनिवार को विधायक द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना करते हुए शिलान्यास किया गया।

इस पीसीसी सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से उनकी प्रमुख मांग रही थी, जो अब धरातल पर उतरती दिख रही है।

विधायक संजीव सरदार ने कहा घाघीडीह क्षेत्र के लोगों की यह सड़क वर्षों पुरानी मांग थी। जनता ने जिस भरोसे के साथ हमें चुना है, उस भरोसे को निभाना हमारी जिम्मेदारी है। हमारी प्राथमिकता है कि हर बस्ती तक पक्की सड़क, बेहतर सुविधा और विकास पहुँचे। हेमंत सोरेन की सरकार में जनहित के काम तेजी से जमीन पर उतर रहे हैं और आगे भी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा सड़क निर्माण कार्य की कुल लागत 24 लाख रुपये निर्धारित की गई है। शिलान्यास के अवसर पर झामुमो जमशेदपुर प्रखंड कमेटी के जगत मार्डी, मनोज नाहा, सण्टु कर्मकार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button