जीएम महाविद्यालय, इचाक में जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l
हजारीबाग जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जीएम महाविद्यालय, इचाक में जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l
हजारीबाग : कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट
हजारीबाग : जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल के महत्व से अवगत कराना तथा वर्षा जल संचयन, जल के विवेकपूर्ण उपयोग एवं जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कहा कि “जल है तो कल है” केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आधार है। बढ़ती जनसंख्या, जलवायु परिवर्तन एवं भूजल के लगातार दोहन के कारण जल संकट गंभीर होता जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह जल की प्रत्येक बूंद का संरक्षण करे।

प्रतिभागियों ने जल संरक्षण की शपथ ली तथा अपने घरों, विद्यालयों,महाविद्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में जल बचाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार ने सभी विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे वर्षा जल संचयन को अपनाएं, जल का अनावश्यक दुरुपयोग रोकें तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस कार्यक्रम में साक्षी,आंचल,मासूम,विशाल,समीक्षा सिंह,अंकित,रानी,दिव्या को पुरस्कार भी मिला। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रत्नेश कुमार राणा, संजीत कुमार यादव,अजीत हांसदा, रवि कुमार महतो,संगम कुमारी, पार्वती कुमारी, का सराहनीय योगदान रहा।



