गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और महंगाई के खिलाफ झामुमो का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन l
गिरिडीह के टॉवर चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर से बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और महंगाई के खिलाफ झामुमो का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह के टॉवर चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर से बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग की।

झामुमो नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है और सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। नेताओं ने कहा कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, पूर्व विधायक केदार हाजरा, महालाल सोरेन, शाहनवाज अंसारी, अजीत कुमार पप्पू, प्रणव वर्मा, रॉकी सिंह, दिलीप रजक, अनवर अंसारी, नौशाद अहमद चांद, नागेश्वर दास, अभय कुमार, राकेश रंजन, मुकेश कुमार, सन्नी रैन, बबली मरांडी, प्रमिला देवी, प्रीति भास्कर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



