Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जिला परिषद सदस्य पर जानलेवा हमले में कोवाली थाना में मामला दर्ज ,करवाई की मांग।

कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर कोवाली मुख्य पथ पर कैरासाई पल्ली मंगल उच्च विद्यालय के निकट कांवर लेकर हरिणा मुक्तेश्वर धाम शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल व इनके दो साथी पर अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से हमला करने का मामला मंगलवार को कोवाली थाना पहुंचा।

जिला परिषद सदस्य पर जानलेवा हमले में कोवाली थाना में मामला दर्ज ,करवाई की मांग।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर कोवाली मुख्य पथ पर कैरासाई पल्ली मंगल उच्च विद्यालय के निकट कांवर लेकर हरिणा मुक्तेश्वर धाम शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल व इनके दो साथी पर अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से हमला करने का मामला मंगलवार को कोवाली थाना पहुंचा।

जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति , भाजपा नेता गणेश सरदार, मनोज सरदार के अगुवाई में दर्जनों ग्रामीण कोवाली थाना पहुंचे एवं थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव से मिलकर घटना में घायल पार्षद सूरज मंडल के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कराया। नेताओं ने थाना प्रभारी से मांग किया कि दोषियों की शिनाख्त कर अविलंब गिरफ्तार किया जाए। पार्षद सूरज मंडल ने शिकायत में कहा कि हम परिवार व साथियों संग कांवर लेकर हरिणा जा रहे थे।

आगे आगे परिवार की कुछ लड़कियां भी जलाभिषेक करने जा रही थी। जिला परिषद सदस्य ने आरोप लगाया है कि लड़कियों साथ आगे चल रहे कुछ कांवरियों ने फब्तियां कसी। इसका जिला परिषद सदस्य व इनके साथियों ने विरोध किया तो कांवरियों ने अपने साथियों को बुलाकर 20-25 संख्या में थोड़ी दूर पर लाठी डंडे से हमलोगों पर हमला कर दिया।

हमले में जिला परिषद सदस्य को हाथ व सिर, घनश्याम मंडल को सिर पर अंदरुनी गंभीर चोट तथा रवि मोदक को शरीर के अनेक स्थानों पर चोट लगी। रवि मोदक ठीक से बोल नहीं पा रहा है तो घनश्याम मंडल के सिर पर भी गंभीर चोट है। घायलों को इलाज हेतु एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में इलाज किया गया।

Related Articles

Back to top button