Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जिला कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई

जिला कांग्रेस कार्यालय में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जिला कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिला कांग्रेस कार्यालय में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आज का ही वह दिन है जब गांधी के शरीर की हत्या कर यह सोच लिया गया था कि गांधीवाद का अंत हो गया, लेकिन सच्चाई यह है कि दशकों बीत जाने के बाद भी गांधी की विचारधारा को कोई समाप्त नहीं कर पाया।

उन्होंने आगे कहा कि आज गांधी के नाम और विचारों को मिटाने की कोशिश गोडसेवादी विचारधारा द्वारा की जा रही है, लेकिन चाहे सैकड़ों-लाखों गोडसेवादी क्यों न आ जाएं, गांधी की विचारधारा को इस दुनिया से समाप्त नहीं किया जा सकता। गांधी अमर हैं और उनकी सोच आज भी समाज को दिशा दे रही है।

इस मौके पर नरेश वर्मा, अजय सिन्हा, अशोक विश्वकर्मा, मदन विश्वकर्मा, सोनू खान, सद्दाम हुसैन, यश सिन्हा, सुलेमान अख्तर, अहमद राजा, नूरी शाहनवाज आलम, साबिर खान सहित कई प्रमुख कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सत्य, अहिंसा और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

Related Articles

Back to top button