Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष! जमुआ के शोहागढ़ में महिला के सिर पर गंभीर चोट, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत शोहागढ़ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष! जमुआ के शोहागढ़ में महिला के सिर पर गंभीर चोट, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत शोहागढ़ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। रविवार को हुई इस घटना में एक महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल महिला का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में पीड़िता के परिजन रामकिशुन राम ने बताया कि जमीन के बंटवारे और आपसी विवाद को समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों के लोग एक जगह बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान राजकुमार राम किसी भी बात पर सहमत होने को तैयार नहीं था।

आरोप है कि इसके बाद उनके घर पहुंचकर बहू को दिवाली तक घर खाली करने के लिए कहा गया। जब इसका विरोध किया गया, तो मारपीट शुरू कर दी गई। इस दौरान बहू के सिर पर गंभीर चोट लग गई।

रामकिशुन राम ने आरोप लगाया कि इस मारपीट की घटना में राजकुमार राम के अलावा राहुल कुमार, पार्वती देवी, सावित्री देवी, सुनीता देवी और पंकज राम भी शामिल थे।

पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर जमुआ थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। फिलहाल घायल महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और दूसरे पक्ष का बयान सामने आना बाकी है।

Related Articles

Back to top button