Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

छठ घाटों की स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता .. अरुणा शंकर ।

छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर उपायुक्त पलामू समीरा एस, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन और मेदिनीनगर की प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने मिलकर घाट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

छठ घाटों की स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता .. अरुणा शंकर ।

पलामू : छठ घाटों की स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता .. अरुणा शंकर ।
छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर उपायुक्त पलामू समीरा एस, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन और मेदिनीनगर की प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने मिलकर घाट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान, प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने घाट की वर्तमान स्थिति, खासकर कोयल नदी में पानी के उच्च स्तर और बालू के अवैध खनन के कारण हुए किनारों के गहरे होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने उपयुक्त को बताया कि यह स्थिति छठ व्रतियों और विशेषकर बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है।

प्रथम महापौर ने ज़िला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि, छठ महापर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कोयल रिवर फ्रंट घाट पर समुचित संख्या में गोताखोरों और प्रशिक्षित तैराकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पर्याप्त लाइटिंग, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने की भी मांग की, ताकि छठ व्रती बिना किसी परेशानी के आस्था के इस महापर्व को मना सकें।

प्रशासन ने विश्वास जताया कि ज़िला प्रशासन छठ पर्व की महत्ता को समझते हुए सभी आवश्यक कदम उठा रहा और कोयल रिवर फ्रंट, पंपू कल घाट अमानत और काचारवा घाट को छठ के लिए पूरी तरह सुरक्षित और शुभ व्यवस्थित किया जा रहा ताकि ना ही छठ करने वाले को कष्ट हो और ना हीअरख देने वाले को कोई दिक्कत का सामना करना पड़े । इस अवसर पर प्रशासन के साथ निगम के पदाधिकारी भी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button