जोहार कलमकार मंच झारखंड की ओर से कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया
जोहार कलमकार मंच झारखंड की ओर से कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया

जोहार कलमकार मंच झारखंड की ओर से कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया

गिरीडीह:आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के गांधी चौक स्थित रॉयल दरबार में जोहार कलमकार मंच झारखंड की ओर से कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गिरिडीह मंच इकाई के अध्यक्ष पूनम सहाय, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, जोहार अलंकार मंच के मुख्य संरक्षक व उद्योगपति गुणवंत सिंह मोंगिया, संस्थापीका अध्यक्ष डॉक्टर ममता मंजरी, महा सचिव डा अनुज कुमार उपस्थित थे। जिले के प्रसिद्ध कवियों में पूर्व पोस्ट मास्टर नवीन सिन्हा, महेश अमन, डॉ आरती वर्मा, अमद हलीम, पूनम चौधरी, डॉ विनय मिश्रा, राजेश पाठक, उदय शंकर उपाध्याय, डॉ पुष्पा सिन्हा सुमन गोरीसरिया उपस्थित थे। कवि सम्मेलन के दौरान उपस्थित कवियों ने अपने काव्य पाठ से लोगों को जागरूक करने का काम किया।

साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर देश के स्वतंत्रता से संबंधित काव्य पाठ भी किए गए। कवियों ने बेटी रक्षा देश की रक्षा समाज समेत कई बिंदुओं पर कविता के माध्यम से अपनी बातों को रखा। इस बाबत उद्योगपति गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होने से कवियों का मनोबल और बढ़ता है। साथ ही कवि भी एक मार्ग दिखाने का काम करते है। इस कार्यक्रम में कवियों को भी प्रेरित करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में कवि सम्मेलन मनाया गया। कहा की उपस्थिति जिले के सभी कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता और पाठ पढ़े।



