चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और आविष्कार डायग्नोस्टिक के सहयोग से आलौकिक रथयात्रा निकाली गई
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और आविष्कार डायग्नोस्टिक के सहयोग से आलौकिक रथयात्रा निकाली गई

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और आविष्कार डायग्नोस्टिक के सहयोग से आलौकिक रथयात्रा निकाली गई
गिरीडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: शहरी क्षेत्र में रविवार को इस्कॉन के द्वारा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और आविष्कार डायग्नोस्टिक के सहयोग से आलौकिक रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा की शुरुआत झंडा मैदान से की गई जो शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए आईसीआर रोड स्थित श्याम मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान पांच स्थानों पर रथ को रोक कर भाई बलभद्र बहन सुभद्रा और भगवान कृष्ण को 56 प्रकार के भोग अर्पण किया गया। यात्रा के दौरान हरि संकीर्तन भी किया जा रहा था। इस रथयात्रा में आईआईटी के छात्रों द्वारा तैयार किए गए इलेक्ट्रॉनिक हाइड्रोलिक रथ का प्रयोग किया गया। जिसकी गुंबद की ऊंचाई 1 फीट से 18 फीट तक थी। रथ का गुंबद किसी पेड़ या तार में न सटे इसको देखते हुए गुंबद की ऊंचाई को कम और ज्यादा किया जा रहा था।

अलौकिक रथ यात्रा को देखने के लिए काफी संख्या में लोग सड़क के दोनों और जमा हो गए वही कई लोगों ने अपने छत और बालकनी से इस अलौकिक रथ यात्रा को अपने नजरों में कैद किया। गिरिडीह में पहली बार इस तरह के रथ यात्रा को देखने के लिए लोगों का हुजूम देखने को मिला।

रथ में में इस्कॉन धनबाद के अध्यक्ष,चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राहुल बर्मन,सचिव विकास गुप्ता,कार्यकारी सदस्य राजेश गुप्ता,राहुल कुमार,आविष्कार डायगोनॉस्टिक के देवेन तिवारी,सुदीप गुप्ता,संदीप गुप्ता समेत कई सदस्य और लोग मौजूद थे।


