मुख्यमंत्री ने गुस्सा होकर मंच पर निकाली अपनी भड़ास : पुष्पा देवी
मुख्यमंत्री ने गुस्सा होकर मंच पर निकाली अपनी भड़ास : पुष्पा देवी

मुख्यमंत्री ने गुस्सा होकर मंच पर निकाली अपनी भड़ास : पुष्पा देवी
पलामू: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुस्सा होकर मंच पर अपनी भड़ास निकाली. दरअसल अपने विधानसभा की कुछ समस्याओं को लेकर सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर अपनी बात रखी थी. हमने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि आप एक तरफ रोजगार मेला लगा रहे हैं और दूसरी तरफ पलामू के लोगों की नौकरी छीना जा रहा है. इसी बात पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुस्सा होकर मंच पर अपनी भड़ास निकाली. पुष्पा देवी ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन की मानसिकता यही दर्शाता है कि वह महिला का सम्मान करना नहीं जानते. एक तरफ़ छतरपुर विधानसभा में पांच सौ पारा शिक्षकों को नौकरी से हटा दिया गया है. वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री रोजगार मेला लगा रहे हैं. बच्चियों को दस हज़ार में बाहर कमाने के लिए भेज रहे हैं. भाजपा निधायक ने कहा कि हम लोग जनप्रतिनिधि हैं. अगर अपनी विधानसभा की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री-मंत्री से नहीं मिल सकते हैं तो फिर किससे मिलेंगे.विपक्ष का एक भी काम नहीं कर रहे मुख्यमंत्री : पुष्पा देवी.पुष्पा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते हैं तो क्या मुख्यमंत्री भी चुपके-चुपके प्रधानमंत्री से मिलते हैं. आज जब हम मुख्यमंत्री से समस्या को लेकर मिलने गए तो मंच पर कह रहे हैं कि एक बीजेपी महिला विधायक चुपके-चुपके मिलने आई थी. आपको तो शर्म आनी चाहिए कि एक महिला को कैसे अपमानित किया. पलामू की जनता आपको 2024 में सबक सिखाएगी. मुख्यमंत्री को हार का डर सताने लगा है, इसलिए पलामू बार-बार आ रहे हैं. पूरे राज्य में बालू बंद कर प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य को रोक दिया.

अब आवास के नाम पर 2 हज़ार बिचौलिया द्वारा लिया जा रहा है. मुख्य्मंत्री कहते हैं कि हम महिलाओं का सम्मान करते हैं. पुष्पा देवी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री महिलाओं का सम्मान नहीं, अपमान करते हैं. मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय आनंद पाठक, पूर्व सांसद मनोज भुइयां और दूसरे भाजपा नेता मौजूद थे.



