चाईबासा में एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना को लेकर भाजपा ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष दिया एक दिवसीय धरना
गिरिडीह, चाइबासा में एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना को लेकर सोमवार को गिरिडीह जिला भाजपा ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

चाईबासा में एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना को लेकर भाजपा ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष दिया एक दिवसीय धरना
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, चाइबासा में एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना को लेकर सोमवार को गिरिडीह जिला भाजपा ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ आयोजित किया गया है।

महादेव दुबे ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की स्थिति पूरी तरह चरमरा चुकी है। आए दिन घोटाले और लापरवाहियां सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में अस्पतालों में अव्यवस्था बढ़ी है और ठेकेदारों को कमीशन के आधार पर टेंडर दिए जा रहे हैं, जिसके कारण मरीजों को घटिया सामग्री और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मांग की कि स्वास्थ्य मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर किसी योग्य व्यक्ति को विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर लौट सके।



