Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जी एम इंटर महाविद्यालय इचाक के प्राचार्य शंभू कुमार के अध्यक्षता में वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा जिला इकाई की बैठक

जी एम इंटर महाविद्यालय इचाक के प्राचार्य शंभू कुमार के अध्यक्षता में वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा जिला इकाई की बैठक सभी इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय के प्राचार्य/ प्रधानाचार्य एवं शिक्षक प्रतिनिधियों की बैठक जी एम इंटर महाविद्यालय इचाक के प्राचार्य शंभू कुमार के अध्यक्षता में ज्ञान ज्योति मेमोरियल कॉलेज हजारीबाग में हुई ।

जी एम इंटर महाविद्यालय इचाक के प्राचार्य शंभू कुमार के अध्यक्षता में वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा जिला इकाई की बैठक सभी इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय के प्राचार्य/ प्रधानाचार्य एवं शिक्षक प्रतिनिधियों की बैठक जी एम इंटर महाविद्यालय इचाक के प्राचार्य शंभू कुमार के अध्यक्षता में ज्ञान ज्योति मेमोरियल कॉलेज हजारीबाग में हुई ।

हजारीबाग : कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट

हजारीबाग : वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा जिला इकाई हजारीबाग के तत्वाधान में हजारीबाग जिले के सभी इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय के प्राचार्य/ प्रधानाचार्य एवं शिक्षक प्रतिनिधियों की बैठक जी एम इंटर महाविद्यालय इचाक के प्राचार्य शंभू कुमार की अध्यक्षता में ज्ञान ज्योति मेमोरियल कॉलेज हजारीबाग में हुई ।

जिसमें मोर्चा से संबंधित अपनी मांगों के संबंध में सर्व समिति से निम्नलिखित निर्णय लिए गए –

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हजारीबाग जिला के कोई भी प्रस्वीकृति प्राप्त इंटर कॉलेज एवं अनुदानित उच्च विद्यालय महासंघ के आवाहन पर वित्तीय वर्ष 2025- 26 में अनुदान के लिए ऑनलाइन नहीं भरेंगे। अनुदान प्रपत्र का बहिष्कार करेंगे। तब तक की जब तक राज्य सरकार 75% अनुदान वृद्धि नहीं करती है।

सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी वित्त रहित इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालयों के कक्षा 8 वी से 12वीं में पढ़ने वाले छात्राओं को सावित्रीबाई फुले योजना से आक्षादित किया जाए । जो अधिकार हमें सरकार ने संकल्प के माध्यम से दिया है। इससे अभी ऐसी छात्राओं को इससे वंचित किया जा रहा है ।

सीट वृद्धि के संदर्भ में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सभी डिग्री कॉलेज में इंटर की पढाई समाप्त कर दिया गया है। और मैट्रिक का परीक्षा फल बहुत बेहतर हुआ है जिले का। इसलिए इंटर में सीट वृद्धि किया जाए।

सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार वित्त रहित संस्थाओं को प्राप्त होने वाले अनुदान की राशि सीधे संस्थाओं के खाते में भेजी जाए ।जिससे की राशि का बंदर बाट ना हो सके।

सरस्वती से निर्णय लिया गया कि मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए जिन संस्थाओं में परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है । उसमें उसी विद्यालय / महाविद्यालय के प्राचार्य को केंद्र अधीक्षक बनाया जाए। जो रेगुलेशन ऑफ एग्जामिनेशन में इसका स्पष्ट प्रावधान किया गया है। अगर इसका उल्लंघन हुआ तो मोर्चा जोरदार आंदोलन करेगा।

मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह उपाध्यक्ष डॉ देवनाथ सिंह ने कहा की सभी स्कूल कॉलेज एकजुट होकर इस वर्ष संघ के आवाहन पर अनुदान का बहिष्कार करें। और अगर जैक सीट वृद्धि नहीं करता है तो हम जैक कार्यालय का घेराव का निर्णय 10 दिसंबर के बाद करेंगे।

जिले के सभी विद्यालय एवं कॉलेजों ने सर्व सम्मति से यह सहमति जताई कि हम मोर्चा के साथ हैं और कोई भी स्कूल कॉलेज अनुदान इस वर्ष नहीं भरेंगे । तब तक कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी ।

बैठक में हजारीबाग जिला के माध्यमिक के अध्यक्ष गणेश महतो, इंटरमीडिएट शिक्षक कर्मचारी के महासचिव मनीष कुमार एवं डालेश चौधरी, संरक्षक सदस्य इंद्रदेव मेहता, राजीव कुमार, प्रदीप कुमार मेहता, प्रभु कुमार सिंह ,इंटर साइंस कॉलेज, मनोज कुमार, बसंत नारायण, रविंद्र मेहता, बच्चू राम, श्याम सुंदर राणा, उदय सूर्य, संजीत कुमार महतो, मोहम्मद महबूब
ईमानुएल ,धीरज कुमार, सिस्टर कमला, डॉ• अनुरंजन कुमार, मनोज कुमार इत्यादि सहित जिले के सभी उच्च विद्यालय एवं इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button