Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा : सुदन मुखिया व भाजपा मंडल अध्यक्ष के नव निर्मित मकान का गृह प्रवेश को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा।

चलकुशा प्रखंड अंतर्गत सुदन पंचायत के मुखिया कटघरा निवासी सविता देवी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बासुदेव यादव ने नव निर्मित मकान का गृह प्रवेश कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया।

चलकुशा : सुदन मुखिया व भाजपा मंडल अध्यक्ष के नव निर्मित मकान का गृह प्रवेश को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत सुदन पंचायत के मुखिया कटघरा निवासी सविता देवी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बासुदेव यादव ने नव निर्मित मकान का गृह प्रवेश कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया। इस कलश यात्रा का शुभारंभ चलकुशा पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि केदार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, उप प्रमुख शमशेर आलम ने संयुक्त रूप से विधिवत पिता काटकर किए।

मुखिया प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष बासुदेव यादव यादव के द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यह गृह प्रवेश तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के रूप में किया जा रहा है। इस अवसर पर कन्याएं के सर पर कलश रखकर पारंपरिक वेशभूषा में गाजे-बाजे एवं जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

यह कलश यात्रा ग्राम कटघरा से नदी तक पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया और पुनः गृह प्रवेश स्थल पर स्थापित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व उप प्रमुख भिखी सिंह मुखिया प्रतिनिधि सीताराम पंडित, रामजीत रजक, शिक्षक राजेश यादव, मोहसिन कमाल, जितेंद्र यादव,उपेंद्र यादव एवं ग्राम पंचायत के काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल थे।

Related Articles

Back to top button