Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

स्व. विदेश सिंह की पुण्यतिथि पर पदमा में उमड़ा जनसैलाब, दी गई श्रद्धांजलि

मनातू प्रखंड के पदमा गांव में शनिवार को पांकी विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता व दिवंगत विधायक विदेश सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

स्व. विदेश सिंह की पुण्यतिथि पर पदमा में उमड़ा जनसैलाब, दी गई श्रद्धांजलि

सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना ही जीवन का मुख्य ध्येय: मनोज सिंह

मनातु (पलामू) : मनातू प्रखंड के पदमा गांव में शनिवार को पांकी विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता व दिवंगत विधायक विदेश सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पांकी के पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह एवं मेदिनीनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज सिंह उपस्थित थे।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने कहा कि “विदेश सिंह न सिर्फ मेरे चाचा थे, बल्कि वे मेरे प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक भी थे। राजनीति में उन्होंने जनसेवा और जन विश्वास की रक्षा का जो आदर्श स्थापित किया, वह आज भी हम सबके लिए मार्गदर्शक है।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि चाचा द्वारा शुरू की गई सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का एकमात्र ध्येय है। जनता की सेवा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि विदेश सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं को हमेशा प्रमुखता से उठाया और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का कार्य किया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने उन्हें एक ‘जनप्रिय नेता’ बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को याद किया। मौके पर मुख्य रूप से उदय सिंह, मिथिलेश सिंह, राजू खान, उत्तम सिंह, विभूति सिंह, मिनी सिंह,सोनू सिंह, विवेक राजपूत, राहुल सिंह, गोलू सिंह, वेद प्रकाश तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button