Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा प्रखंड सभागार में खरीफ कार्यशाला का आयोजन, एल नीनो के ख़तरों से निपटने की तैयारी l

हजारीबाग चलकुशा प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय संभाव्य सुखाड़ से निपटने हेतु एक दिवसीय विशेष कृषि खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया।

चलकुशा प्रखंड सभागार में खरीफ कार्यशाला का आयोजन, एल नीनो के ख़तरों से निपटने की तैयारी l

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय संभाव्य सुखाड़ से निपटने हेतु एक दिवसीय विशेष कृषि खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह एवं संचालन बीटीएम संजय यादव ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

गोष्ठी में वैश्विक जलवायु परिवर्तन और विशेष रूप से ‘एल नीनो’ के खतरों से किसानों को आगाह किया गया। एवं बताया गया कि प्रशांत महासागर में समुद्र के पानी का असामान्य रूप से गर्म होने को (एल नीनो) कहा जाता है जो मानसूनी हवाओं को कमजोर करता है। इससे मानसून कमजोर होने की संभावना रहती है एवं क्षेत्र में सूखे जैसे हालात पैदा हो जाते हैं।

कार्यशाला में मुख्य तौर पर मौजूद प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संजय यादव ने सरकार की ओर से की जा रही पूर्व तैयारियों का खाका रखते हुवे इस संकट से निपटने के लिए पारंपरिक खेती के तौर-तरीकों में बदलाव करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कम बारिश की स्थिति में किसान अधिक पानी सोखने वाले धान के बजाय कम अवधि में पकने वाले धान एवं मोटे अनाजों जैसे मड़ुआ, ज्वार और बाजरा को प्राथमिकता दें।

वहीं जल संरक्षण और मिट्टी की नमी को बचाए रखने के लिए मल्चिंग तकनीक पुआल या प्लास्टिक से मिट्टी ढकना और सिंचाई के लिए ड्रिप व स्प्रिंकलर सिस्टम के उपयोग की चर्चा हुई। खेतों की मेड़बंदी को मजबूत करने और जल संचयन के लिए छोटे तालाब (डोभा) निर्माण पर भी जोर दिया गया ताकि बारिश के हर एक कतरे का संचय किया जा सके।

कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे सरकार द्वारा आकस्मिक बीजों के वितरण और सिंचाई यंत्रों पर मिलने वाली भारी सब्सिडी (छूट) का लाभ उठाएं। इस कार्यक्रम में जिप सदस्य सविता सिंह सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह 20सुत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी सह प्रगतिशिल किसान करीम अंसारी, किसान मित्र,रामदेव यादव, दिनेश मालाकार,असगर अली, महादेव महतो, द्वारिका यादव समेत संबंधित अधिकारी और दर्जनों किसान मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में बीडीओ के द्वारा खरीफ फसल

मौके पर पंसस बाबूलाल यादव एजीएम गणेश प्रजापति बीपीएम मुरलीधर कुमार कृषि मित्र रामदेव यादव …… एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button