Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ
चलकुशा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन।
चलकुशा थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

चलकुशा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस दौड़ में चलकुशा थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, पसंस प्रतिनिधि उमेश कुमार साव एवं समाज के गणमान्य नागरिक, ने दौड़ लगाकर एकता का संदेश दिया।

सभी ने देश की एकता, अखंडता और समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। दौड़ का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना था। इस मौके पर क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय लोगों ने भी दौड़ में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।




