Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

स्कूली बच्चों को डालसा ने दी कानूनी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर चांदपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोलाडीह में डालसा के पी एल वी ने बच्चों को कानूनी जानकारी दिया

स्कूली बच्चों को डालसा ने दी कानूनी जानकारी

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर चांदपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोलाडीह में डालसा के पी एल वी ने बच्चों को कानूनी जानकारी दिया बच्चों को डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराया एवं हमारे देश का संविधान द्वारा दिए गए

मौलिक अधिकार और कर्तव्य,पॉक्सो एक्ट,गुड टच बेड टच,बाल श्रम,बाल विवाह,बाल मजदूरी,नशा मुक्ति आदि के बारे में जानकारी दी गई एवं बच्चों को नियमित स्कूल आने,शिक्षकों एवं अपने से बड़े का सम्मान करने,पानी का दुरुपयोग से सचेत रहने एवं पेड़ लगाने के प्रेरित किया गया।अनाथ एवं एकल अभिभावक के बच्चों के लिए प्रायोजन योजना के बारे में बताया गया

अगर ऐसे बच्चे मिले तो या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता के आवश्यकता पड़े तो पंचायत अंतर्गत कार्यरत पी एल वी से संपर्क कर मदद लेने के लिए कहा गया।मौके पर प्रधान अध्यापक श्री प्रदीप कुमार मंडल,कुमारी संध्या दत्त सहायक शिक्षिका,अचिंत कुमार मंडल पारा शिक्षक श्री मती सोनाली दास पारा शिक्षिका साथ में डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,कुरुमीता मुर्मू,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button