Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

घर में सो रहे दंपती पर जानलेवा हमला: पति की ह,त्या, पत्नी गंभीर हालत में धनबाद रेफर l

गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दलानचलखरी गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

घर में सो रहे दंपती पर जानलेवा हमला: पति की ह,त्या, पत्नी गंभीर हालत में धनबाद रेफर l

 गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दलानचलखरी गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में सो रहे दंपती पर अज्ञात हमलावरों ने धार,दार हथिया,र से हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौ,त हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घा,यल हो गई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है।

मृ,तक की पहचान 35 वर्षीय पतिया हांसदा (पिता भोला मांझी) के रूप में हुई है। वहीं उनकी पत्नी परनी देवी गंभीर रूप से ज,ख्मी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय पति-पत्नी घर में अकेले सो रहे थे। देर रात अज्ञात अ,पराधियों ने घर में घुसकर दोनों पर धार,दार हथि,यार से ताबड़तोड़ ह,मला कर दिया। हमले में पतिया हांसदा की घटनास्थल पर ही मौ,त हो गई, जबकि परनी देवी के सिर, गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

बुधवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। परनी देवी खू,न से लथपथ बेहोश पड़ी थीं, जबकि पतिया हांसदा का श,व बिस्तर पर पड़ा था। ग्रामीणों ने तत्काल मधुबन थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घा,यल महिला को इलाज के लिए मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले गिरिडीह सदर अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

मधुबन थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला धारदार हथि,यार से ह,त्या का प्रतीत होता है। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने श,व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ह,त्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

इस दोहरे हमले की वारदात से पूरे दलानचलखरी गांव में शोक और भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मृ,तक पतिया हांसदा का किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button